Business Khas

Latest news
जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੰਨਤੋੜ- ਅਗਜ਼ਨੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ, ਪੁਲਿਸ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੀ ਰਹੀ: ਅਨਿਲ ਸਰੀਨ  ਵਿਧਾਇਕਾ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ
You are currently viewing नीट यूजी की परीक्षा एनटीए ने रद्द की

नीट यूजी की परीक्षा एनटीए ने रद्द की

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई को आयोजित हुई नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा को पेपर लीक की चर्चाओं के बीच रद्द कर दिया है. एनटीए ने कहा है कि केंद्र सरकार की मंज़ूरी के बाद परीक्षा रद्द की गई है. एनटीए ने कहा है कि इस परीक्षा को दोबारा आयोजित करवाया जाएगा. नई परीक्षा की तारीख़ें और एडमिट कार्ड का शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक चैनलों पर जारी किया जाएगा.

राजस्थान में दस मई को पेपर लीक से जुड़ी रिपोर्टें सामने आने के बाद यह फ़ैसला लिया गया है.

मेडिकल की पढ़ाई के लिए होने वाली इस परीक्षा में क़रीब 22 लाख परीक्षार्थी बैठे थे, जिन्हें अब दोबारा परीक्षा देनी होगी. हालांकि इसके लिए कोई अतिरिक्त फ़ीस नहीं लगेगी. नीट (यूजी) की परीक्षा रद्द होने के बाद विपक्ष ने मोदी सरकार की निंदा की है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि “यह अब कोई परीक्षा नहीं रही. नीट अब एक नीलामी बन गई है.”