Business Khas

You are currently viewing पवन सिंह की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में

पवन सिंह की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ में भूचाल आ गया है. पत्नी ज्योति सिंह ने बीते दिन सूचना दी थी कि वो पति पवन सिंह से मिलने लखनऊ में उनके घर जाएंगी. लेकिन वो जब यहां पहुंचीं तो उनको ही सरप्राइज मिल गया. ज्योति का वेलकम करने के लिए वहां पुलिस मौजूद थी.

वीडियो में ज्योति बताती हैं- नमस्ते मैं हूं ज्योति सिंह और मैं अभी आ चुकी हूं पवन जी के घर पर. लेकिन उन्होंने हमारे खिलाफ पुलिस थाने में FIR की हुई है. मैं यहां आई थी क्योंकि आप लोगों ने बोला था कि भाभी आप जाइये देखते हैं कि कौन आपको वहां से निकालता है. आप उनकी पत्नी हैं.

ज्योति हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट करते हुए कहती हैं कि- मैं हाथ जोड़कर विनती कर रही हूं कि यहां पर मुझे बार-बार बेइज्जत किया जा रहा है. फिर वो महिला पुलिसकर्मी से पूछती दिखती हैं- किस केस में आप हमको ले जा रही हैं? तो महिला पुलिसकर्मी जवाब देती हैं- कोई केस नहीं है. आपको थाना प्रभारी ने बुलाया है. आप वहां बैठकर आराम से बात करिए. जब ज्योति पूछती हैं कि आप हमें वजह बताइये किसलिए आप हमें ले जाना चाहती हैं?