Business Khas

Latest news
ਗੜ੍ਹਾ ਦਾ ਕਬੀਰ ਪਾਰਕ ਬਣਿਆ ਬਦਹਾਲੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ, ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਸੁਧਾਰ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ डीजीपी अनुराग धनखड़, एक साल पहले संभाला था पद, मचा हड़कंप ਸੰਸਦ ਦਾ ਮਾਨਸੂਨ ਸੈਸ਼ਨ ਦੀ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂਆਤ; PM ਮੋਦੀ ਦੀ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਬਰਗਾੜੀ ਬੇਅਦਬੀ ਤੇ ਬਹਿਬਲਕਲਾਂ ਗੋਲੀਕਾਂਡ ਮਾਮਲੇ 'ਚ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਤਲਬ ਕੇਐੱਮਵੀ ਦੀ ਐੱਨਸੀਸੀ ਕੈਡੇਟ ਨੇ ਇੰਟਰ ਗਰੁੱਪ ਸਪੋਰਟਸ ਸ਼ੂਟਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਗਮਾ ਕੁੜੀ ਨੇ ਰੀ-ਨੀਟ ਯੂਜੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਵਿੱਚ ਏਆਈਆਰ-1 ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਪੱਖ 'ਚ ਆਇਆ ਦਿੱਲੀ ਹਾਈਕੋਰਟ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਦੇ ਸਤਰਾਂ ਮੁਹੱਲਾ ਵਿੱਚ ਲੰਬੇ ਬਿਜਲੀ ਕੱਟਾਂ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਜੀਣਾ ਕੀਤਾ ਮੁਸ਼ਕਲ, 1912 ਹੈਲਪਲਾਈਨ ਵੀ ਨਹੀਂ ... ਜਲੰਧਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ‘ਚ ਨੈਗੋਸ਼ੀਏਬਲ ਇੰਸਟਰੂਮੈਂਟਸ ਐਕਟ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਲਗਾਈ ਗਈ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਤਲਵੰਡੀ ਮਾਧੋ ’ਚ 6ਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦੇ ਦਾਖ਼ਲੇ ਲਈ ਆਨਲਾਈਨ ਫਾਰਮ ਭਰਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ
You are currently viewing प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग पर सवाल उठाए

प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग पर सवाल उठाए

मुंबई, प्रीति जिंटा एक पोस्ट को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं। यहां उन्होंने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग पर सवाल उठाए। साथ ही प्रीति ने यह भी कहा कि कैसे PM की तारीफ करने पर लोग आपको भक्त और खुद को प्राउड हिंदू बताने पर अंधभक्त कहने लगते हैं। प्रीति जिंटा अक्सर ही अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

अब उन्होंने सोशल मीडिया पर बढ़ रही नेगिटिविटी पर राय रखी। एक्ट्रेस का ये पोस्ट काफी चर्चाओं में बना है। हाल ही में प्रीति जिंटा ने एक पोस्ट के जरिए AI चैटबॉट से बातचीत का एक्सपीरियंस शेयर किया था। इस पर कुछ लोगों ने कहा कि वो पेड प्रमोशन कर रही हैं। इस पर रिएक्ट करते हुए प्रीति जिंटा ने पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “सोशल मीडिया पर लोगों को क्या हो रहा है? हर कोई आलोचक हो गया है।

“एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “आइए हम इसे हकीकत बनाते हैं और लोगों को वैसे ही लें जैसे वो हैं, न कि जैसा हम सोचते हैं कि उन्हें होना चाहिए। हम सभी को शांत रहना चाहिए और एक-दूसरे के साथ बातचीत करने में खुशी महसूस करनी चाहिए।” प्रीति जिंटा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में बना हुआ है। वर्क फ्रंट की बात करें तो काफी समय से एक्ट्रेस फिल्मों से दूर हैं। हालांकि अब वो कमबैक के लिए तैयार हैं। प्रीति जिंटा इस वक्त राजकुमार संतोषी की पीरियड एक्शनर फिल्म ‘लाहौर 1947’ की शूटिंग कर रही है। फिल्म में वो सनी देओल के साथ नजर आएंगी। इसका प्रोडक्शन आमिर खान कर रहे हैं।