Business Khas

Latest news
ਪੰਜਾਬ ਦੇ 5 ਵੱਡੇ ਮੰਦਿਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ‘ਚ 6 ਜੂਨ ਤੋਂ ਭਾਰਤ-ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਟੈਸਟ ਮੈਚ भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी पर क्यों लगाई जा रहीं अटकलें ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪੁਲੀ ਅਲੀ ਮਹੱਲਾ ਵਿਖੇ ਅਰਦਾਸ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਵੋਟਰ ਮੈਪਿੰਗ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬੂਥਾਂ ’ਤੇ 7 ਜੂਨ ਨੂੰ ਲੱਗਣਗੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ’ਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਵਰਕ ਰੈਡੀਨੈਂਸ ਟੈਸਟ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਂਟ ਦੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ
You are currently viewing प्रियंका चोपड़ा ने भाई सिद्धार्थ की प्रीवेडिंग इवेंट की कई तस्वीरें शेयर कीं,

प्रियंका चोपड़ा ने भाई सिद्धार्थ की प्रीवेडिंग इवेंट की कई तस्वीरें शेयर कीं,

नई दिल्ली, परिणीति चोपड़ा अपने क्रिप्टिक पोस्ट के चलते सुर्खियों में हैं, जिसे लोग आपसी मतभेद से जोड़कर देख रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा ने शादी के जश्न की कई तस्वीरें शेयर की, जिनमें परिणीति चोपड़ा नजर नहीं आईं.

परिणीति चोपड़ा कजिन सिद्धार्थ चोपड़ा की प्रीवेडिंग में नहीं दिखीं, तो लोग आपसी मतभेदों के कयास लगाने लगे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा है, ‘वास्तव में हमें वक्त भी उधार में मिला है. उन लोगों को चुनें, जो आपको चुनते हैं और बाकी लोगों को छोड़ दें.’ प्रियंका चोपड़ा पिछले साल काम में व्यस्तता के चलते परिणीति की शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं.

परिणीति चोपड़ा की गैरमौजूदगी पर लोगों का तब ध्यान गया, जब उन्होंने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया. चर्चाएं हैं कि वे अपनी अगली फिल्म की शूटिंग की वजह से प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हो पाई थीं. परिणीति की पोस्ट से नेटिजेंस के बीच बहस छिड़ गई है. एक्ट्रेस की बातें इसलिए भी ध्यान खींच रही हैं, क्योंकि वे अक्सर प्रेरित करने वाले पोस्ट शेयर करती हैं. हालांकि, एक्ट्रेस के पैरेंट्स को प्रियंका, मधु चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा के साथ शादी का आनंद लेते देखा गया. परिणीति के कजिन सिद्धार्थ 7 फरवरी को करीबियों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे. प्रियंका की शेयर की तस्वीरों में उनके पति निक जोनास भी नहीं दिखे. हालांकि, प्रियंका के ससुरालवालों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.