Business Khas

You are currently viewing पंजाब सरकार ने अपने चार सालों के कार्यकाल में मिसाली कार्य किए: मोहिंदर भगत

पंजाब सरकार ने अपने चार सालों के कार्यकाल में मिसाली कार्य किए: मोहिंदर भगत

जलंधर, पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने ‘शानदार चार साल भगवंत मान के साथ’ मुहिम के तहत आज वार्ड नंबर 62 में लोगों से सीधे संवाद के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने अपने चार सालों के कार्यकाल में मिसाली कार्य करके दिखाए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने लोगों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मान सरकार ने राज्य को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने और राज्यवासियों की भलाई के लिए इन चार सालों में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिसके कारण पंजाब के लोग राज्य सरकार के ईमानदार, पारदर्शी और लोक-हितैषी शासन से बहुत खुश हैं। इस मौके पर मेयर विनीत धीर भी मौजूद थे।

पंजाब सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए श्री भगत ने कहा कि मान सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत किया है। आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से जहां गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं जनता को उपलब्ध कराई जा रही हैं, वहीं राज्य के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक के नकद रहित इलाज की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े सुधार किए गए हैं, करोड़ों रुपये खर्च करके सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य के 90 फीसदी परिवारों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली, लाखों किसानों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाना, 65,000 सरकारी नौकरियां, महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ को लागू करना समेत अनेक लोक-हितैषी उपाय लागू किए गए हैं।

मेयर विनीत धीर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा विकास के मामले में शहरों की नई सूरत बदली गई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम जालंधर द्वारा बड़े स्तर पर और विकास कार्य शुरू किए जा रहे है और विकास का यह सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

इस मौके पर बड़ी संख्या में इलाकावासी मौजूद थे।