Business Khas

You are currently viewing पंजाबी सिंगर बी प्राक एक बार फिर बने पिता, घर बेटे का हुआ जन्म

पंजाबी सिंगर बी प्राक एक बार फिर बने पिता, घर बेटे का हुआ जन्म

पॉपुलर सिंगर बी प्राक ने एक बार फिर से पिता बन गए हैं. इस खुशखबरी को उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया, जिसके बाद बधाइयों का दौर शुरू हो गया है. बी प्राक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि 1 दिसंबर को उनके घर बेटे का जन्म हुआ है. इस पोस्ट में उन्होंने बाल कान्हा की तस्वीर साझा की, जिसमें गायें भी नजर आ रही थीं. इसके साथ उन्होंने अपने नवजात बेटे के नाम पर से भी पर्दा हटाया और बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘द्विज्ज बचन’ रखा है.