Business Khas

You are currently viewing शिवरात्रि से पहले भगवान शिव पर एक गाना रिलीज किया

शिवरात्रि से पहले भगवान शिव पर एक गाना रिलीज किया

भगवान शिव की भक्ति में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार लीन नजर आ रहे हैं. उन्होंने 26 फरवरी को आने वाले शिवरात्रि से पहले भगवान शिव पर एक गाना रिलीज किया है, जिसकी अनाउंसमेंट उन्होंने कल यानी 17 फरवरी को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कर दी थी. खास बात ये है कि इस गाने को अक्षय कुमार ने पलाश सेन के साथ मिलकर गाया है.

‘महाकाल चलो’ म्यूजिक वीडियो 3 मिनट 14 सेकेंड का है, अक्षय ने इस गाने को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस पोस्ट में लोग गाने की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ वक्त पहले पलाश सेन ने अपने इंस्टा पर पोस्ट के जरिए इस गाने के कोलैबोरेशन के लिए अक्षय कुमार को एक लेटर लिखकर पोस्ट किया है. सिंगर ने अपने इस पोस्ट में अक्षय कुमार और म्यूजिक वीडियो में शामिल बाकी लोगों को शुक्रिया अदा किया हुआ है.

अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात की जाए, तो इस साल वो कई सारे सीक्वल पर काम करने वाले हैं, जिसमें हाउसफुल 5 और वेलकम टू द जंगल शामिल है. वहीं इस साल की शुरुआत में एक्टर की फिल्म स्काई फोर्स सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. वहीं अक्षय प्रियदर्शन का हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ में भी नजर आने वाले है. इस साल के बीच में एक्टर हेरा फेरी के सीक्वल पर भी काम शुरू करेंगे.