Business Khas

Latest news
महारैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां ਰਾਜਿੰਦਰ ਬੇਰੀ ਨੇ ਸਾਥੀਆਂ ਸਮੇਤ ਸ੍ਰੀ ਸਿੱਧ ਬਾਬਾ ਸੋਢਲ ਜੀ ਦੇ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ पंजाब के राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, छात्र हितों एवं विश्वविद्यालय के विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दे उठा... ਚੀਨ ਆਉਣ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਸੱਦਾ, ਕੀ ਹੈ ਡ੍ਰੈਗਨ ਦਾ ਪਲਾਨ? ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਬਹੁ-ਚਰਚਿਤ ਅਤੇ ਦਿਲ ਦਹਿਲਾ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਢਾਈ ਸਾਲਾਂ ਦੀ ਮਾਸੂਮ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਪਾਸਪੋਰਟ ਏਜੰਟ ਨੂੰ 20,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਿਆਂ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀਂ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਮੋਹਿੰਦਰ ਭਗਤ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਸਿੱਧ ਬਾਬਾ ਸੋਢਲ ਮੰਦਿਰ ‘ਚ ਟੇਕਿਆ ਮੱਥਾ ਮਨੀਸ਼ ਗਰਗ ਅਤੇ ਸੀਮਾ ਖੰਨਾ ਦੀ ਭੂਮਿਕਾ 'ਤੇ ਉਠੇ ਸਵਾਲ ਦੋ ਧੜਿਆਂ ਵਿਚਾਲੇ ਅਚਾਨਕ ਹੋਈ ਤਕਰਾਰ ਇੰਨੀ ਜ਼ਿਆਦਾ ਵਧ ਗਈ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਬਾਹਰ ਔਰਤ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਜਨਮ, ਮਾਂ ਤੇ ਨਵਜੰਮੇ ਦੀ ਹਾਲਤ ਸਥਿਰ
You are currently viewing महारैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

महारैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

जालंधर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 30 सितंबर, बुधवार को दोपहर 2 बजे जालंधर के परागपुर जी.टी. रोड स्थित रैली स्थल पर पहुंचने को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्का और पंजाब भाजपा के संगठन महामंत्री श्री मंथरी श्रीनिवासुलु ने जालंधर नॉर्थ और जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। यह बैठक पूर्व मुख्य संसदीय सचिव के.डी. भंडारी एवं पंजाब भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष शीतल अंगुराल के कार्यालय में आयोजित हुई।

बैठक में श्रीनिवासुलु ने कार्यकर्ताओं से रैली की तैयारियों, बूथ स्तर तक जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और अधिक से अधिक लोगों को रैली स्थल तक पहुंचाने संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अमित शाह की जालंधर रैली नशे के खिलाफ भाजपा के अभियान का महत्वपूर्ण पड़ाव है और जालंधर नॉर्थ तथा वेस्ट के कार्यकर्ता इसे सफल बनाने के लिए पूरी संगठनात्मक शक्ति के साथ जुटें।

के.डी. भंडारी और शीतल अंगुराल ने कहा कि अमित शाह के आगमन को लेकर जालंधर के भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस अवसर पर जालंधर भाजपा अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की सहित नॉर्थ और वेस्ट विधानसभा क्षेत्रों के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, मोर्चा एवं सेल पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 30 सितंबर को चारों ‘नशा मुक्त पंजाब यात्राओं’ का समापन भी जालंधर में होना है।

नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश ढल पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी,राजू मागो,जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,मंडल अध्यक्ष आर के मल्होत्रा,कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत विकी,आशीष सहगल, पार्षद रवि कुमार, गुरदीप फौजी, भगवंत प्रभाकर, गोपाल कृष्ण सोनी नरेश शर्मा मनहर पाषाण,अनु शर्मा, सुनील मंटो, पंकज सारंगल,निखिल अरोड़ा,  बावा जयरथ, सोनू, राजीव वर्मा, कुक्कू भारद्वाज, सुरजीत भुल्लर,दीपक राठौर , दवारकानाथ,एमपी शर्मा जी,अजय भगत, उपस्थित थे