Business Khas

You are currently viewing ‘पति पत्नी और पंगा’ के विनर बने रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला

‘पति पत्नी और पंगा’ के विनर बने रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला

रुबीना दिलैक ने पति अभिनव शुक्ला के साथ ‘ पति पत्नी और पंगा ‘ का भी टाइटल अपने नाम कर लिया है। वह पहले सीजन की विनर बन गई हैं और ट्रॉफी उठा ली है, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हैं और एक्ट्रेस एक्स हैंडल पर ट्रेंड कर रही हैं। हर कोई उन पर प्यार लुटा रहा है। फैंस खुशी से झूम रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई क्लिप्स में ‘पति पत्नी और पंगा सीजन 1’ की टॉप-2 जोड़ियां गुरमीत चौधरी-देबिना मुखर्जी और रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला की होती है। होस्ट सोनाली बेंद्रे अनाउंस करती हैं कि ‘पति पत्नी और पंगा’ की विनर जोड़ी है- अभिनव और रुबीना। जिसके बाद एक्टर डांस करने लगते हैं और गुरमीत-देबिना ताली बजाते रह जाते हैं।