Business Khas

You are currently viewing ICU में हैं सलीम खान, हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान

ICU में हैं सलीम खान, हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान

सलमान खान के पिता सलीम खान के हॉस्पिटलाइज होने की खबर आई है। कहा जा रहा है कि उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उन्हें क्यों हॉस्पिटलाइज किया गया इसे लेकर इस वक्त कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। परिवार के तमाम लोग लगातार हॉस्पिटल पहुंचते दिख रहे हैं। उन्हें हॉस्पिटल में ICU में रखे जाने की खबर है।