Business Khas

You are currently viewing घुटनों के बल बैठकर उर्फी जावेद को पहनाई अंगूठी,

घुटनों के बल बैठकर उर्फी जावेद को पहनाई अंगूठी,

मुंबई, उर्फी जावेद को हाल ही में एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया था। वो मिस्ट्री मैन घुटनों के बल बैठकर एक्ट्रेस को अंगूठी पहना रहा था। ये फोटो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जैसे ही ये फोटो सामने आई, मीडिया के गलियारों में गपशप शुरू हो गई कि क्या वाकई उर्फी जावेद को अपने सपनों का राजकुमार मिल गया है। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या उर्फी ने सगाई कर ली है। जहां उर्फी के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनका कहना है कि ये उनके किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट का प्रमोशनल स्टंट है। अब अटकलों पर खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ दी है।

उर्फी जावेद के साथ ये मिस्ट्री मैन कोई और नहीं, बल्कि मशहूर कॉमेडियन हर्ष गुजराल हैं। दोनों मिलकर Engaged नाम के एक शो की होस्टिंग करते नजर आएंगे जो डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हो रहा है। इश्क नहीं आसान बस इतना समझ लीजिए। धोखे का खतरा है, रोका करके जाना है”। ये शुरू आज यानि 14 फरवरी से शुरू हो रहा है। Engaged शो में 10 सिंगल लोग एक साथ 240 घंटे बिताएंगे जिसमें उनकी कंपैटिबिलिटी, कम्युनिकेशन और कॉम्प्रोमाइज जैसी चीजों का टेस्ट होगा। उर्फी और हर्ष इसके होस्ट हैं।