Business Khas

You are currently viewing सुभाष घई को शनिवार शाम बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया

सुभाष घई को शनिवार शाम बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया

फिल्म इंडस्ट्री के सफल निर्माता-निर्देशक सुभाष घई को शनिवार शाम बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इससे पहले अस्पताल की ओर से उनकी सेहत को लेकर अपडेट जारी किया गया था. बताया गया कि उनका हाइपोथायरायडिज्म का इलाज किया गया है. निर्माता-निर्देशक को हृदय संबंधी बीमारी भी है. उन्हें डॉक्टर रोहित देशपांडे की निगरानी में ICU में रखा गया था. इसके बाद रविवार को उनकी टीम की ओर से भी एक हेल्थ अपडेट जारी किया गया था.

जिसमें उन्होंने बताया था कि डायरेक्टर की तबियत अब ठीक है. उसके कुछ घंटों बाद अब खुद डायरेक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए अपनी हेल्थ अपडेट अपने फैंस को दी. उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको पढ़ने के बाद फैंस चैन की सांस ले रहे हैं. सुभाष घई ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर अपने फैंस को बताया कि वे अब बिल्कुल ठीक हैं. उन्होंने कहा कि अब उनकी तबीयत सही है और उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद भी दिया.