Business Khas

Latest news
केरन डेरे में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया बाबा भगता साध महाराज जी का 274वां जन्मोत्सव ਪਰਿਵਾਰ ਲਈ ਘਰ ਤੇ ਆਪਣੀ Dream Car ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਬਣਾਇਆ ਪਲਾਨ जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ

केरन डेरे में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया बाबा भगता साध महाराज जी का 274वां जन्मोत्सव

जम्मू/केरन, केरन डेरे में धन-धन बाबा भगता साध महाराज जी का 274वां जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु डेरे में पहुंचे और बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

डेरे के गद्दीनशीन परम संत सतगुरु मनमोहन दास महाराज जी ने बताया कि बाबा भगता साध महाराज जी का जन्मोत्सव हर वर्ष श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार भी जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा पिंड आगोर, अखनूर से शुरू होकर केरन डेरे में पहुंची। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह संगत के लिए लंगर लगाए गए तथा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इस धार्मिक आयोजन में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, बटाला, गुरदासपुर, धारीवाल, पठानकोट, जम्मू सहित देश के विभिन्न हिस्सों से संगत ने पहुंचकर बाबा जी के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। डेरे में पहुंचने पर शोभायात्रा का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। इसके बाद सत्संग, गुरु वंदना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। गुरु वंदना की शुरुआत पंडित श्री बंसी लाल जी द्वारा की गई, जबकि मंच का संचालन श्री शुभम सावालिया ने किया।

इस अवसर पर राजू हरिपुरिया, शंभू नाथ और शालू राम ने भजनों एवं धार्मिक संगीत के माध्यम से संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते और नाचते नजर आए। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के दौरान परम संत सतगुरु मनमोहन दास महाराज ने संगत को अपना आशीर्वाद दिया और प्रवचनों के माध्यम से धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाराज जी के प्रवचन सुनकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

जन्मोत्सव के अवसर पर जम्मू सहित आसपास के क्षेत्रों में चारों तरफ श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। डेरे में दूर-दूर से पहुंची संगत ने सेवा, सत्संग और लंगर में हिस्सा लेकर बाबा जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में कुलदीप कुमार, वकील सिंह, अशोक कुमार, सुभाष कुमार, राम आश्रय जी, गिरधारी लाल, रतन लाल जी, मास्टर रमेश कुमार जी, जोगिंदर लाल जी, रिंकू जी, रवि कुमार जी, राजिंदर जी सहित सभी सेवादारों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।