Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ मेला 2025 के लिए प्रयागराज पहुंचें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ मेला 2025 के लिए प्रयागराज पहुंचें

प्रयागराज. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ पहुंच रहे हैं. वे यहां संगम की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाएंगे. प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया.

प्रधानमंत्री प्रयागराज में करीब ढाई घंटे रहेंगे, इस दौरान वे अलग-अलग कार्यकर्मों में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री के दौरे की वजह से किसी भी आम श्रद्धालु को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है.

पीएम मोदी सुबह 9:10 बजे नई दिल्ली से चलकर 10:05 बजे प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे. एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए 10:35 बजे महाकुंभ क्षेत्र में डीपीएस ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे. पीएम मोदी 10:45 बजे अरैल घाट पहुंचेंगे. अरैल घाट से निषाद राज क्रूज पर सवार होकर संगम नोज पहुंचेंगे.

बता दें कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा स्नान और पूजन के बाद सेक्टर 6 में लगाए गए स्टेट पवेलियन का अवलोकन करेंगे. पीएम मोदी नेत्र कुंभ भी जाएंगे. महाकुंभ के दौरान किए गए कार्यों को भी देखेंगे. पीएम मोदी करीब ढाई घंटे तक प्रयागराज में रहेंगे.

प्रधानमंत्री 2019 के कुंभ मेले में भी आए थे, इस दौरान उन्होंने गंगा स्नान किया था और गंगा पंडाल में स्वच्छता ग्राहियों के पांव पखारे थे. पीएम मोदी ने यहां से सामाजिक समरसता का संदेश दिया था. इस बार उनका कार्यक्रम नेत्र कुंभ के शिविर में प्रस्तावित किया गया है.