Business Khas

Latest news
जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੰਨਤੋੜ- ਅਗਜ਼ਨੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ, ਪੁਲਿਸ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੀ ਰਹੀ: ਅਨਿਲ ਸਰੀਨ  ਵਿਧਾਇਕਾ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ
You are currently viewing गोल्ड और सिल्वर के दाम में इजाफा देखने को मिला

गोल्ड और सिल्वर के दाम में इजाफा देखने को मिला

दिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली में जहां सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है. वहीं चांदी के दाम में लगातार दो दिनों में 2000 रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है. जिसकी वजह से चांदी की कीमतें 3 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंच गई है. वैसे आज डॉलर इंडेक्स में मामूली गिरावट देखने को मिली है. वहीं बीते 5 कारोबारी दिनों में डॉलर इंडेक्स में 0.30 फीसदी तक की कटौती देख चुके हैं. जिसकी वजह से गोल्ड की कीमत में इजाफाा देखने को मिल रहा है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सोने और चांदी के दाम किेतने हो गए हैं.

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, ज्वैलर्स और खुदरा विक्रेताओं की ताजा खरीदारी और रुपए में गिरावट के कारण मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें 700 रुपए बढ़कर 79,700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं. सोमवार को कीमती धातु 79,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई. 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को 78,600 रुपए प्रति 10 ग्राम के पिछले बंद स्तर से 700 रुपए बढ़कर 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मंगलवार को चांदी 1,300 रुपए की तेजी के साथ तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 92,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछले सत्र में सफेद धातु 90,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.