Business Khas

Latest news
ਪੰਜਾਬ ਦੇ 5 ਵੱਡੇ ਮੰਦਿਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ‘ਚ 6 ਜੂਨ ਤੋਂ ਭਾਰਤ-ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਟੈਸਟ ਮੈਚ भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी पर क्यों लगाई जा रहीं अटकलें ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪੁਲੀ ਅਲੀ ਮਹੱਲਾ ਵਿਖੇ ਅਰਦਾਸ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਵੋਟਰ ਮੈਪਿੰਗ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬੂਥਾਂ ’ਤੇ 7 ਜੂਨ ਨੂੰ ਲੱਗਣਗੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ’ਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਵਰਕ ਰੈਡੀਨੈਂਸ ਟੈਸਟ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਂਟ ਦੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ
You are currently viewing Udit Narayan ने लाइव कॉन्सर्ट में महिला फैन को किया KISS

Udit Narayan ने लाइव कॉन्सर्ट में महिला फैन को किया KISS

नई दिल्ली, हिंदी सिनेमा के जाने-माने सिंगर Udit Narayan ने अपनी आवाज और अपने गानों से लाखों लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई हुई है. उदित नारायण ने सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक के लिए हिट गाने गाए हैं. हालांकि इस वक्त मशहूर सिंगर अपने एक वीडियो के चलते विवादों का सामना करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उदित नारायण का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी फीमैल फैन को लिप किस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स सिंगर पर भड़ते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि अब इस पर उदित नारायण का रिएक्शन भी सामने आ गया है.

वायरल वीडियो की बात करें तो उदित नारायण लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे होते हैं. सिंगर ‘टिप टिप’ बरसा गाना गा रहे होते हैं. जहां उनके फैन्स उनसे मिलने और फोटो क्लिक करवाने के लिए उनकी ओर बढ़ने लगते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला फैन उदित नारायण के साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए उनके पास आती है. सिंगर उनके साथ फोटो क्लिक करवाते हैं और जाते वक्त वो महिला उदित नारायण से गले मिलने के लिए बढ़ती है, इसी बीच सिंगर अपनी फैन को होठों पर किस कर लेते हैं.