Business Khas

Latest news
ਪੰਜਾਬ ਦੇ 5 ਵੱਡੇ ਮੰਦਿਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ‘ਚ 6 ਜੂਨ ਤੋਂ ਭਾਰਤ-ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਟੈਸਟ ਮੈਚ भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी पर क्यों लगाई जा रहीं अटकलें ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪੁਲੀ ਅਲੀ ਮਹੱਲਾ ਵਿਖੇ ਅਰਦਾਸ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਵੋਟਰ ਮੈਪਿੰਗ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬੂਥਾਂ ’ਤੇ 7 ਜੂਨ ਨੂੰ ਲੱਗਣਗੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ’ਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਵਰਕ ਰੈਡੀਨੈਂਸ ਟੈਸਟ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਂਟ ਦੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ
You are currently viewing एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर पत्नी जरीना ने तोड़ी चुप्पी

एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर पत्नी जरीना ने तोड़ी चुप्पी

जरीना वहाब और आदित्य पंचोली की शादी को 30 से ज्यादा साल हो चुके हैं. शादी के बाद भी आदित्य का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा. हाल ही में जरीना ने एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की और बताया कि उन्हें आदित्य के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने कभी इस पर सवाल नहीं उठाए.

जरीना ने कहा, “मुझे नर्मल (आदित्य का असली नाम) के अफेयर्स के बारे में पता था, लेकिन मैंने उनसे कभी सवाल नहीं किया. मेरे लिए ये मायने रखता था कि वो घर पर मेरे साथ कैसा बर्ताव करते हैं.”

जरीना ने बताया कि उन्होंने आदित्य से कभी उनके अफेयर्स को लेकर बात क्यों नहीं की. उन्होंने कहा, “अगर मैं सवाल करती, तो वो बेखौफ हो जाते. मैं पूरी तरह तैयार थी उनके अफेयर्स के लिए. 1993 में आदित्य पंचोली का नाम पुजा बेदी के साथ जुड़ा. हालांकि, उनकी नौकरानी द्वारा आदित्य पर रेप का आरोप लगने के बाद पुजा ने एफआईआर दर्ज कराई और उनका रिश्ता वहीं खत्म हो गया. 2004 में आदित्य का नाम कंगना रनौत के साथ जुड़ा, जिसने और विवाद खड़े कर दिए.