Business Khas

You are currently viewing झारखंड के नए मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन

झारखंड के नए मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन

चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने आज राजभवन में राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ (Jharkhand CM Champai Soren Oath) ली. उनके साथ ही कई अन्य नेताओं ने भी शपथ ली है. शपथ लेने वालों में कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और सत्यानंत भोक्ता भी शामिल है. शपथ ग्रहण कार्यक्रम रांची के राजभवन में आयोजित किया गया. इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को सीएम पद की शपथ दिलवाई.

बता दें कि चंपई सोरेन JMM उपाध्यक्ष थे. लेकिन हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की खबरों के बीच नए सीएम के लिए उनके नाम पर सहमति जताई गई थी, जिसके बाद ही ये साफ हो गया था कि राज्य की सत्ता हेमंत सोरेन की गैरमजूदगी में चंपई ही संभालेंगे. अब आधिकारिक तौर पर वह राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं.