Business Khas

Latest news
ਪੰਜਾਬ ਦੇ 5 ਵੱਡੇ ਮੰਦਿਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ‘ਚ 6 ਜੂਨ ਤੋਂ ਭਾਰਤ-ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਟੈਸਟ ਮੈਚ भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी पर क्यों लगाई जा रहीं अटकलें ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪੁਲੀ ਅਲੀ ਮਹੱਲਾ ਵਿਖੇ ਅਰਦਾਸ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਵੋਟਰ ਮੈਪਿੰਗ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬੂਥਾਂ ’ਤੇ 7 ਜੂਨ ਨੂੰ ਲੱਗਣਗੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ’ਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਵਰਕ ਰੈਡੀਨੈਂਸ ਟੈਸਟ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਂਟ ਦੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ

मां बगलामुखी जी के निमित्त भव्य चौंकी का आयोजन 9 जनवरी को

जालंधर,(संजय शर्मा)- मां बगलामुखी धाम नजदीक लम्मां पिंड चौंक होशियारपुर रोड स्थित गुलमोहर सिटी में मां बगलामुखी जी के निमित्त भव्य चौंकी का आयोजन 9 जनवरी को किया जाएगा।
इस सबंधी जानकारी देते हुए मां बगलामुखी धाम के संस्थापक एवं संचालक नवजीत भारद्वाज ने बताया कि मां बगलामुखी जी के निमित्त एक भव्य माता जी की चौंकी का शुभारंभ 9 जनवरी 2023 दिन सोमवार को मंदिर परिसर में शाम 8 बजे किया जाएगा जिसमे पंजाब के सुप्रसिद्ध धार्मिक गायक महंत श्री अश्वनी शर्मा जी (जालंधर वाले) शाब्दिक भेंटों से माँ की महिमा का गुणगान करेंगें। उन्होंने बताया कि चौकी को विश्राम देने के उपरांत विशाल लंगर भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी मां भक्तों से इस शुभ अवसर पर महामाई का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान भी किया है।
बता दें कि हर वीरवार एवं शनिवार को मंदिर परिसर में आलौकिक श्रृंखलाबद्ध सप्ताहिक मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन किया जाता है जिसमें सैकड़ों माँ भक्त पहुंच कर जहाँ माँ बगलामुखी जी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं वहीँ अपने जीवन के मूल उद्देश्य को भी सार्थक कर रहे हैं।