Business Khas

Latest news
ਕੁੰਗਫੂ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲਾਂ ਗਰਭਵਤੀ ਸੀ ਜ਼ਿੰਦਾ ਸਾੜੀ ਗਈ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ; ਪਹਿਲਾਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਦੁੱਧ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਬੋਰਡਿੰਗ ਪਾਸ ਤੱਕ, 1 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਬਦਲ ਰਹੇ ਹਨ ਇਹ 5 ਨਿਯਮ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਟੀ ਵਿਦਆਰਥੀ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚ ਸੱਥ ਸੰਸਥਾਂ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜਿਤਾਓ ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ‘ਤੇ ਸਸਪੈਂਸ ਖ਼ਤਮ ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਨਾਬਾਲਗ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਦੇ ਕੇ ਕੀਤਾ ਜਬਰ-ਜ਼ਨਾਹ 50 KM ਪ੍ਰਤੀ ਘੰਟਾ ਦੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਤੂਫਾਨ, ਚਾਰ ਦਿਨ ਲਗਾਤਾਰ ਮੀਂਹ ਭਾਈ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਐਮ ਪੀ ਦੀ ਸਿਹਤ ਵਿਗੜੀ ਸਿੱਖ਼ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਹਾਲ ਚਾਲ ਪਤਾ ਕਰਨ ਪੁਹੰਚੇ US Open ਦੇ ਸੈਮੀਫਾਈਨਲ ‘ਚ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਦੀ ਜੋੜੀ ਦਾ ਧਮਾਲ ਵੰਦੇ ਮਾਤਰਮ ਨੂੰ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਚਿੰਤਾ, ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੌਂਪਿਆਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ

एचएमवी में ‘मित्तरां दा नां चलदाÓ फिल्म की प्रमोशन का आयोजन हंस राज महिला महाविद्यालय

जालंधर, (संजय शर्मा)-प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के प्रोत्साहनात्मक दिशा-निर्देशन और श्रीमती नवरूप, डीन यूथ वैलफेयर के मार्गदर्शन में ‘मित्तरां दा नां चलदाÓ फिल्म की प्रमोशन का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने संस्था में पहुंची फिल्म की टीम के सदस्यों तानिया और राज शोकर का प्लांटर व फुलकारी भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर फिल्म का ट्रेलर भी दिखाया गया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने कहा कि ‘मित्तरां दा नां चलदाÓ एक शिक्षाप्रद फिल्म है, जिसमें रो•ागार हासिल करने के लिए घरों से दूर हुई लड़कियों को किस प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, कैसे समाज उनको दोहरी मानसिकता का शिकार बनाता है, से संबंधित विषयों के बारे में दिखाया गया है। ऐसी फिल्में जहां महिलाओं के अधिकारों की बात करती हैं, वहीं समाज को सही दिशा देने का कार्य भी बाखूबी निभाती हैं। फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए फिल्म के कलाकारों ने कहा कि यह लड़कियों की फिल्म है और हर लड़की को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। इसमें लड़कियों के रो•ागार कमाने संबंधी समाज के दृष्टिकोण को पेश करने का सफल प्रयास किया गया है। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने फिल्म की सफलता के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डा. आशमीन कौर, आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर, डा. शालू बत्तरा, श्रीमती शिफाली कश्यप, डा. राखी मेहता, डा. पूजा मिन्हास, सुपरिटेंडेट श्री पंकज ज्योति, श्री लखविंदर सिंह, श्री रवि मैनी, अन्य विभागों के अध्यापक व टैक्निकल टीम के सदस्य भी मौजूद रहे। इस मौके पर संस्था की छात्राओं ने फिल्म के गीत पर डांस भी पेश किया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने सफलतापूर्वक निभाया।