Business Khas

Latest news
वार्ड चमकाने के लिए अशोक मित्तल का बड़ा तोहफा, 37.50 लाख रुपये देने का ऐलान किया ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂ ਬਣ ਰਹੇ ਹਨ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦਾ ਕਾਰਨ, ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਅਸ਼ਵਨੀ ਵਰਗੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਵਪਾਰੀ ਬੈਠੈ ਹੋਏ ਹਨ ਸਰਕਾਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇ: ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ
You are currently viewing बलिदान दिवस पर देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट 

बलिदान दिवस पर देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट 

जालंधर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर देश के आजादी संग्राम दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को आज यहां जिला प्रशासकीय परिसर में

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

गुरुवार सुबह ठीक 11 बजे शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) जसबीर सिंह और अन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए महान बलिदान देने वाले भारत माता के महान सपूतों को श्रद्धांजलि दी।

डा. अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए महान बलिदान के कारण आज हम आजाद है। उन्होंने कहा कि हमें अपने महान शहीदों के संघर्ष और बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए और उनके सपनों का भारत बनाने का प्रयास करना चाहिए, विशेषकर युवा पीढ़ी को देश की प्रगति और समृद्धि के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने इस मौके महात्मा गांधी जी द्वारा दर्शाए सच और अहिंसा के आदर्शो को भी जीवन में अपनाने को कहा।उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाना चाहिए, जो हमारे शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस दौरान.डी.एम रनदीप सिंह हीर, फील्ड अधिकारी इन्द्रपाल पी. सी. एस विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।