जालंधर, आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर में पड़ते मंडल नंबर 15 में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उषा रानी की अध्यक्षता में भाजपा का संगठन पर्व के दौरान जालंधर मंडल नंबर 15 में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मंडल के प्रभारी किशनलाल शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल के लोगों के घर घर जाकर नए सदस्य बनाए गए।
इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा कि दिल्ली के बाद अब सभी लोग आम आदमी पार्टी से तंग आ गए है।लोग विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे है। उन्होंने कहा 2027 में पंजाब में भी कमल खिलने को तैयार है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा की विचारधारा और संगठनात्मक कार्यशैली के प्रति कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता निरंतर मजबूत हो रही है। शर्मा ने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान पार्टी के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक अहम कदम है। इससे संगठन को समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें जिम्मेदारी देने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोड़ें और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रवाद, विकास और अंत्योदय के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है, और यह अभियान पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री दीपाली बगड़िया राजेश कुमार परमदीप ठाकुर अमरनाथ यादव कमलजीत सिंह सेठी सनी संदीप यादव रामदास जी यादव रमन कुमार आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे
