बॉक्स ऑफिस पर ‘ओएमजी 2’ के 100 करोड़ पार करते हुए अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर थैंक यू नोट शेयर कर दिया है। थैंक्यू नोट के साथ ही अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो में अपनी फिल्म ‘ओएमजी 2’ और सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ दोनों का जिक्र किया है। आइए जानते हैं अभिनेता ने बॉक्स ऑफिस और ‘गदर 2’ पर क्या लिखा। अक्षय ने अपनी फिल्म ‘ओएमजी 2’ का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह ‘गदर’ का फेमस गाना ‘उड़ जा काले कावां’ गाते सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”#ओहमायगदर को इतना प्यार देने और हमें भारतीय फिल्म इतिहास का सबसे ब्लॉकबस्टर सप्ताह देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! प्यार और आभार #गदर2 इन थिएटर्स #ओएमजी2 इन थिएटर्स”। बता दें, ‘ओएमजी 2’ में एक सीन आता है जब भगवान के दूत बने अक्षय कुमार सच में ‘गदर’ का गाना गाने सुनाई देते हैं।
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर थैंक यू नोट शेयर किया
- Post author:businesSsKhas
- Post published:August 17, 2023
- Post category:ਮਨੋਰੰਜਨ
