Business Khas

Latest news
ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ पांचवां समर कैंप 1 जून से 30 जून तक आयोजित

के.एम.वी में वार्षिक एथलेटिक मीट ट्रेलब्लेज़र 2023 का भव्य आयोजन

जालन्धर, कन्या महा विद्यालय में एनुअल एथलेटिक मीट ट्रेलब्लेज़र 2023 का आयोजन किया गया। विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने मुख्यातिथि महोदय, आमंत्रित अतिथियों ,प्राध्यापकों एवं सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कन्या महा विद्यालय की खिलाड़ी छात्राओं ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल की हैं जिस पर हम सभी को बेहद गौरव है। उन्होंने बताया कि विद्यालय विद्यार्थियो और प्राध्यापकों को शारीरिक रूप से स्वस्थ तथा फिट रहने के लिए विद्यालय में स्विमिंग पूल और जिम्नेज़ियम का नवीनीकरण किया गया है। ट्रेलब्लेजर 2023 में 100,200,400 मी.की दौड़, शार्ट जम्प, लांग जम्प, स्पून एंड पटेटो रेस,सैक रेस, नीडल एंड थ्रेड रेस, ट्रिपल जंप, रिले रेस आदि का आयोजन किया गया. इन प्रतियोगिताओं में प्लेयर तथा नॉन प्लेयर छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। श्री चंदमोहन एवं प्राचार्या जी ने सभी विजेता छात्राओं, प्रशिक्षकों,एवं प्राध्यापकों को मेडल्स और प्रमाणपत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।ट्रेलब्लेज़र 2023 की प्रतियोगताओं के परिणाम इस प्रकार रहे-100 मीट. रेस (नॉन प्लयेर) में दिव्या पहले स्थान, विशाखा दूसरे, और हर्षिता तीसरे स्थान पर रही।100 मी.रेस (प्लेयर्स)में जसप्रीत पहले स्थान पर रहीं, शैलप्रीत ने दूसरा तथा निशा ने तीसरा स्थान हासिल किय। थ्री लेग रेस में से (नॉन प्लेयर) हर्षिता और शाइनी पहले, अदिति और कल्पना दूसरे, वीनाक्षी और श्वेता तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मी.रेस(प्लेयर्स) में जसप्रीत ने प्रथम, मनप्रीत ने द्वितीय तथा देवांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीट.(प्लेयर्स) जसप्रीत ने प्रथम, मनप्रीत कौर ने द्वितीय तथा संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400मी.(नॉन प्लेयर्स ) में कृतिका पहले, हर्षिता दूसरे तथा प्रिया तीसरे स्थान पर रहीं।लांग जम्प प्लेयर्स
में मनप्रीत पहले, मनप्रीत कौर दूसरे तथा निशा तीसरे स्थान पर रही। स्पून एंड पटेटो रेस में सायरा प्रथम, रमा दूसरा तथा भावना को तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। सैक रेस (नॉन प्लेयर्स) में सायरा पहले, अदिति दूसरे ,कृतिका तीसरे स्थान पर रही। शार्ट पुट(प्लेयर्स ) में गुरजीत ने पहला ,इशिका ने दूसरा तथा मंजु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।शार्ट पुट (नॉन प्लेयर्स) में प्रियांशी प्रथम, जसमीत द्वितीय और मनमीत तृतीय स्थान पर रहीं।नीडल एंड थ्रेड रेस(नॉन प्लेयर्स) में वीनाक्षी प्रथम, शाइनी द्वितीय तथा हिना ने तृतीय स्थान पाया। रिले रेस (प्लेयर्स) में शैलप्रीत, मनप्रीत, मनप्रीत एंव रेखा प्रथम, निशा, कोमल,सहज,रानी द्वितीय, मनप्रीत,महक,खुशप्रीत,हरप्रीत तृतीय स्थान पर रहीं।
प्राध्यापक वर्ग के लिए आयोजित 50 मी.(महिलाओं प्राध्यापकों )रेस में मैडम दिलराजन पहले, शिवानी नैय्यर दूसरे तथा मैडम प्रिंसी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रोग्राम में से बेस्ट
एथलीट जॉन प्लेयर्स श्रेणी में से सायरा को चुना गया जबकि प्लेयर्स श्रेणी में से मनप्रीत कौर रही. मैडम प्रिंसिपल ने सभी विजेताओं का सम्मान करते हुए इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए फिज़िकल एजुकेशन विभाग से डॉ. देवेंद्र सिंह तथा मैडम बलदीना के साथ- साथ समूह आयोजक मंडल के द्वारा किए गए प्रयत्नों और एन.सी.सी. कैडेट्स के द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन की भी सराहना की.