जालंधर, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड) में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। पूरे स्कूल को आकर्षक ढंग से तिरंगे और तोरणों से सजाया गया था। सुबह की ठिठुरन का सामना करते हुए, विद्यार्थी और अध्यापकगण पूरी ताकत के साथ भारत के संविधान के निर्माताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए निकले| कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल श्रीमती हरलीन मोहंती, अध्यापकगण और विभिन्न ग्रेड के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ किया गया , उसके उपरान्त राष्ट्रगान गाया गया। भाषण द्वारा सभा का आगाज़ करते हुए विभिन्न ग्रेड के विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस से संबंधित जानकारी तथा साथ ही साथ देशभक्ति से संबन्धित गीत की शानदार प्रस्तुति दी| ग्रेड छठी से आठवीं के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने गुजरात, असम, जम्मू-कश्मीर, बंगाल, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश व पंजाब जैसे विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों, मुख्य पर्यटन स्थलों का झांकियों के रूप में प्रदर्शन किया व साथ ही उन राज्यों में लोगों की गतिविधियों के दृश्यों को भी दर्शाया गया। कार्यक्रम के अंत में आठवीं बी कक्षा के बहादुर विद्यार्थी संचित कपूर को अपने पड़ोसी की जान बचाने के लिए बहादुरी सम्मान प्रदान किया गया व इस तरह से सम्मानित करने के लिए उसके अभि भावकों ने सभी का हार्दिक धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन श्री नितिन कोहली, उप-चेयरमैन श्री दीपक भाटिया, वाइस प्रैजीडेंट श्री पार्थ भाटिया जी ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। स्कूल की प्रैजीडेंट श्री मती पूजा भाटिया जी ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभ कामनाएँ देते हुए देश भक्तों द्वारा दिखाए गए देश-भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल श्रीमती हरलीन मोहंती जी ने कहा कि हम भारतीय भाग्यशाली हैं और हमारा संविधान विश्व भर में उच्च कोटि के संविधानों में से एक है और इसका पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है उन्होंने विद्यार्थियों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उनके अत्यधिक और परिश्रमी प्रयासों की सराहना की तथा ऐसे कार्यक्रमों के द्वारा आगे आने और अपनी छिपी प्रतिभा को उजागर करने के लिए कहा साथ ही अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया व उनकी सौहार्दपूर्ण उपस्थिति के लिए आभार भी व्यक्त किया।
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड) में गणतंत्र दिवस के शुभावसर पर रंगारंग झांकियों का शानदार आयोजन
- Post author:businesSsKhas
- Post published:January 25, 2023
- Post category:ਪੰਜਾਬ
