Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing 70 साल का पाकिस्तानी दूल्हा, 22 साल की दुल्हन

70 साल का पाकिस्तानी दूल्हा, 22 साल की दुल्हन

पाकिस्तान में हाल ही में हुई एक शादी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में है. इस शादी में दूल्हे की उम्र करीब 70 साल है, जबकि दुल्हन 22 साल की है. 70 वर्षीय हकीम बाबर अपने से काफी कम उम्र की लड़की से निकाह करने के बाद सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट ट्रिब्यून के अनुसार, जब पत्रकार हकीम बाबर के घर पहुंचे तो उन्होंने और उनकी पत्नी ने साफ कहा कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. उनका कहना है कि शादी दो लोगों का निजी फैसला होता है और इसमें उम्र के अंतर को मुद्दा बनाना सही नहीं है.

हकीम बाबर ने कहा कि उनकी शादी अरेंज और लव मैरिज दोनों है. उनके अनुसार, वे एक-दूसरे को पसंद करते थे और आपसी सहमति से रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए निकाह किया. उन्होंने बताया कि निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए. 70 साल की उम्र में शादी करने पर उठे सवालों के जवाब में बाबर ने कहा कि इंसान को दिल से जवान होना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी तलाकशुदा हैं और उन्होंने निकाह को एक सही और वैध रिश्ता बताया. बाबर का कहना है कि छिपकर संबंध बनाने के बजाय खुलकर निकाह करना बेहतर और सम्मानजनक है. दुल्हन ने भी अपने पति की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि सच्चे प्यार में उम्र मायने नहीं रखती.