Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing गावस्कर-कपिल देव के बाद Imran khan के सपोर्ट में उतरे सौरव गांगुली

गावस्कर-कपिल देव के बाद Imran khan के सपोर्ट में उतरे सौरव गांगुली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी इमरान खान के सपोर्ट में उतर आए हैं. इमरान खान भ्रष्टाचार और कई अन्य आरोपों में जेल की सजा काट रहे हैं. पिछले दिनों ऐसी खबरें सामने आई हैं कि जेल में इमरान खान के साथ कच व्यवहार नहीं हो रहा है, जिसके कारण उनका स्वास्थ्य भी खराब हुआ है. इसी बीच सौरव गांगुली ने कहा है कि पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान का ख्याल रखा जाना चाहिए और उन्हें पर्याप्त सम्मान भी मिलना चाहिए

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को पत्र लिख कर आग्रह किया था कि जेल में इमरान खान के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जाएं. उसके बाद सौरव गांगुली का बयान सामने आया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार सौरव गांगुली ने 14 पूर्व कप्तानों द्वारा लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया देकर कहा, “उन्होंने सही काम किया है. मुझे उम्मीद है कि उन्हें पर्याप्त मेडिकल सेवाएं प्रदान की जाएंगी और उनका स्वास्थ्य बेहतर हो सकेगा. उन्होंने पहले पाक क्रिकेट टीम के कप्तान और फिर देश के प्रधानमंत्री के तौर पर पाकिस्तान को विश्व में खास स्थान दिलाया है. इसलिए उनका ख्याल रखा जाना चाहिए, मैं ऐसी ही उम्मीद करता हूं.”