जालंधर, कमिश्नर जालंधर डिविज़न- कम- चेयरमैन एन.आर.आई. सभा पंजाब प्रदीप कुमार ने आज रिजीनल पासपोर्ट अधिकारी अभिषेक शर्मा के साथ विशेष मीटिंग की। इस दौरान प्रधान एन.आर.आई. सभा पंजाब परविंदर कौर बंगा भी मौजूद रही।
मीटिंग दौरान कमिश्नर जालंधर डिविज़न- कम- चेयरमैन एन. आर. आई. सभा पंजाब प्रदीप कुमार ने रिजीनल पासपोर्ट अधिकारी, जालंधर से एन.आर.आई. के पासपोर्ट सम्बन्धित अलग- अलग मुद्दों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी को कहा कि एन.आर.आई. भाईचारे के लोगों को पासपोर्ट सम्बन्धित आ रही समस्याओं को उचित ढंग से एंव निश्चित समय अनुसार पहल के आधार पर हल किया जाए।
इस दौरान क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि उनके दफ़्तर द्वारा एन.आर.आई. पासपोर्ट के प्राप्त होने वाले आवेदनों के निपटारे को निश्चित समय और पहल के आधार पर यकीनी बनाया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही क्षेत्रीय पासपोर्ट दफ़्तर द्वारा एन.आर.आई. सभा के दफ़्तर और एन.आर.आई. भाईचारे के लोगों के साथ मुलाकात करके उनको पासपोर्ट संबंधित दिशा- निर्देशों बारे अवगत करवाया जाएगा ताकि उनके परेशानियों को दूर किया जा सके।
इस दौरान प्रधान एन. आर. आई. सभा पंजाब परविंदर कौर ने भी अलग- अलग मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
