Business Khas

Latest news
ਕੁੰਗਫੂ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲਾਂ ਗਰਭਵਤੀ ਸੀ ਜ਼ਿੰਦਾ ਸਾੜੀ ਗਈ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ; ਪਹਿਲਾਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਦੁੱਧ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਬੋਰਡਿੰਗ ਪਾਸ ਤੱਕ, 1 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਬਦਲ ਰਹੇ ਹਨ ਇਹ 5 ਨਿਯਮ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਟੀ ਵਿਦਆਰਥੀ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚ ਸੱਥ ਸੰਸਥਾਂ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜਿਤਾਓ ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ‘ਤੇ ਸਸਪੈਂਸ ਖ਼ਤਮ ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਨਾਬਾਲਗ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਦੇ ਕੇ ਕੀਤਾ ਜਬਰ-ਜ਼ਨਾਹ 50 KM ਪ੍ਰਤੀ ਘੰਟਾ ਦੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਤੂਫਾਨ, ਚਾਰ ਦਿਨ ਲਗਾਤਾਰ ਮੀਂਹ ਭਾਈ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਐਮ ਪੀ ਦੀ ਸਿਹਤ ਵਿਗੜੀ ਸਿੱਖ਼ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਹਾਲ ਚਾਲ ਪਤਾ ਕਰਨ ਪੁਹੰਚੇ US Open ਦੇ ਸੈਮੀਫਾਈਨਲ ‘ਚ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਦੀ ਜੋੜੀ ਦਾ ਧਮਾਲ ਵੰਦੇ ਮਾਤਰਮ ਨੂੰ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਚਿੰਤਾ, ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੌਂਪਿਆਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस के टकसाली नेताओं ने थामा भाजपा का हाथ

जालंधर, (संजय शर्मा)- आज भारतीय जनता पार्टी के जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जालंधर केंद्रीय विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के टकसाली नेता सुभाष दलहोत्रा जो की जिला कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष एवं भारतीय अंबेडकर मिशन के अध्यक्ष थे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर आज भाजपा दामन पकड़ा उनके साथ हृदय राम जोकि कांग्रेस पार्टी के ओबीसी सेल के उपाध्यक्ष हैं उन्होंने भी भाजपा का दामन पकड़ा इन दो बड़े नेताओं के साथ अशोक गुलाटी एवं शिवनारायण ने भी भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने इन नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा जालंधर एवं पंजाब में दिन प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है जिसका मुख्य कारण विभिन्न पार्टियों से बड़े नेताओं का पार्टी में शामिल होना है। क्योंकि यह सभी नेता इस बात पर विश्वास करते हैं कि पंजाब का भविष्य अगर किसी पार्टी के पास सुरक्षित हो सकता है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव अनिल सच्चर ने सभी साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर पंजाब की एकता अखंडता भाईचारे को मजबूत करेंगे एवं घर-घर में भाजपा को लेकर जाएंगे।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल 4 के अध्यक्ष शाम शर्मा मंडल के महामंत्री सरदार कमलजीत सिंह मंडल महामंत्री राकेश शर्मा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मोहिंदर भगत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पंजाब प्रवक्ता सरदार हरमिंदर सिंह काहलों, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर एवं भाजपा जालंधर के कार्यालय सचिव गोपाल किशन सोनी एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।