Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ

सामने आया अमृतपाल सिंह का थाइलैंड कनेक्शन

भगौड़े अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस अब नेपाल तक पहुंच चुकी है. अमृतपाल को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस और सेंट्रल इंटेलिजेंस विंग भी पंजाब पुलिस का साथ दे रही है. नेपाल भारत से अलग होने की वजह से सीमित सोर्सेस के कारण इनपुट्स के आधार पर ही पूछताछ कर जानकारी हासिल की जा रही है. इसके साथ ही अमृपताल सिंह के थाईलैंड कनेक्शन पर भी जांच शुरू कर दी गई है.

कैसे हुआ अमृतपाल का थाईलैंड कनेक्शन?
बता दें, खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल दुबई में रहते हुए कई बार थाईलैंड के चक्कर लगा चुका है. ऐसे में पुलिस अनुमान लगा रही है कि अमृतपाल नेपाल या पाकिस्तान के रास्ते थाईलैंड भाग सकता है. पुलिस को उसके थाईलैंड कनेक्शन के पीछे दो बड़े कारण दिख रहे हैं कि अमृतपाल के लिए पैसे की व्यवस्था करने वाले दलजीत कलसी के भी थाईलैंड में संपर्क हैं और अवतार सिंह खांडा का भी थाईलैंड में अच्छा संपर्क है. इसके साथ ही अभी तक यह भी सामने आया है कि अमृतपाल थाईलैंड को अपनी पसंदीदा जगह मानता है. जांच एजेंसियों को यह भी पता चला है कि अवतार खंडा और कलसी ने ही अमृतपाल के थाईलैंड में संपर्क बनवाए थे. अमृतपाल के फाइनेंसर दलजीत कलसी के जो थाईलैंड में कनेक्शन सामने आए हैं उससे पता चलता है कि दलजीत कलसी बीते 13 साल में 18 बार थाईलैंड होकर आया था. इसके साथ ही यह बात भी सामने आई है कि अमृतपाल की थाईलैंड में किसी महिला से भी अच्छी दोस्ती थी. ऐसे में दलजीत, खांडा और अमृतपाल के कनेक्शन आसानी से उसे वहां छिपाने और सेटल करने में मदद कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक इसका खुलासा राज्य के अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए अमृतपाल के संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूछताछ के दौरान किया. वहीं, इंटेलीजेंस एजेंसियों की ओर से भी बताया गया है कि अमृतपाल नेपाल, पाकिस्तान या थाईलैंड जा सकता है. सुरक्षा एजेंसियों ने अलग-अलग राज्यों में पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों को चौकस कर दिया है. सबसे ज्यादा पुलिस बल नेपाल सीमा के आसपास तैनात है.