Business Khas

Latest news

13 और 14 मई तक हिमाचल में फिर पलटेगा मौसम

मई महीने की 10 तारीख हो चुकी है, लेकिन अभी भी देश के कुछ प्रदेश में मौसम ठंडा ही नजर आ रहा है. कभी बारिश हो रही है, तो कभी धूप निकल जा रही है. वहीं, हिमाचल की बात करें, तो यहां भी मौसम कभी खराब, तो कभी ठीक रह रहा है. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 13 और 14 मई को कुछ क्षेत्रों में बारिश के अलावा अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है. जानकारी के अनुसार, 12 मई की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदलने का पूर्वानुमान है. ऐसे में फिर से मौसम बदल सकता है और तापमान में गिरावट हो सकती है. वहीं, बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में धूप खिली. ऊना में अधिकतम पारा 36.6 डिग्री दर्ज हुआ. मंगलवार के मुकाबले बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई. कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर, सुंदरनगर और धौलाकुआं का अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार हो गया है.