Business Khas

You are currently viewing हनी सिंह ने बताया बच्चों जैसे क्यों गाया 4 बोतल वोडका

हनी सिंह ने बताया बच्चों जैसे क्यों गाया 4 बोतल वोडका

हनी सिंह ने रीसेंटली एक इंटरव्यू में बताया कि शराब और ड्रग्स के नशे ने उन्हें बाईपोलर बना दिया था। 13 साल की उम्र से उन्होंने धर्मों को मानना छोड़ दिया था। सफलता हनी सिंह के दिमाग पर चढ़ गई थी। जो लोग बोलते कि वह सिखों का नाम खराब कर रहे हैं, नफरत में आकर उनसे बदला लेना चाहते थे। बदला भी गानों के जरिये। उन्होंने बताया कि कैसे एक शैतानी सोच के चलते 4 बोतल वोडका गाना लिखा था। बताया कि बच्चों की तरह इसे क्यों गाया था। हनी सिंह ने लल्लनटॉप को बताया कि उन्हें क्यों लगता है कि वह शैतानी शक्तियों को ग्लोरिफाई कर रहे थे। उन्होंने शाहरुख खान के साथ अपना ऑस्ट्रेलिया टूर याद किया। सिख कम्युनिटी ने प्रोटेस्ट करना शुरू किया कि हनी सिंह कल्चर खराब कर रहा है। यह यहां नहीं आएगा। शाहरुख खान उन्हें ले जाने के लिए अड़ गए। वहां हनी सिंह का टूर हुआ। वहां हजारों लोग हनी सिंह के शो में थे लेकिन करीब 500 लोग पोस्टर लिए प्रोटेस्ट कर रहे थे। वो 500 लोग हनी सिंह को काफी खटक गए।