Business Khas

You are currently viewing हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर कीमोथेरेपी रिकवर करने की कोशिश

हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर कीमोथेरेपी रिकवर करने की कोशिश

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इस समय अपने ब्रेस्ट कैंसर का ट्रीटमेंट करवाने में व्यस्त हैं। हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं और कीमोथेरेपी की मदद से रिकवर करने की कोशिश कर रही हैं।आपको बता दें कि हिना खान के लिए साल 2024 काफी मुश्किलों से भरा रहा। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ही अपने फैंस को बता दिया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गई हैं। शुरुआत के 6 महीने तो एक्ट्रेस के लिए काफी दर्द भरे रहे थे।

फिलहाल हिना खान का लेटेस्ट पोस्ट लोगों के बीच अब टेंशन का माहौल पैदा कर रहा है। आपको बता दें कि हिना खान कैंसर के चलते मानसिक और शारीरिक दर्द और तनाव से गुजर रही हैं। हालांकि इस दौरान उनका काम और ट्रेवलिंग जारी है।हिना खान लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं और अपनी पर्सनल लाइफ के अपडेट्स फैंस को दे रही हैं। उनकी ये तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि हिना खान इस मुश्किल वक्त में छुट्टियां बिताते हुए खुद को पॉजिटिव रखने की कोशिश कर रही हैं।