Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing उचित खरीद सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है: डिप्टी कमिश्नर

उचित खरीद सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है: डिप्टी कमिश्नर

जालंधर, जिला प्रशासन जालंधर जिले में धान की उचित और निर्बाध खरीद सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आगामी धान खरीद सीजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज बैठक की अध्यक्षता की। डिप्टी कमिश्नर ने किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराई।

डा. अग्रवाल ने कहा कि जालंधर की अनाज मंडियों में 11.18 लाख मीट्रिक टन धान की आमद होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है क्योंकि यह किसानों की छह महीने की मेहनत का फल है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य की सभी मंडियों में फसल की उचित खरीद के लिए समग्र प्रबंध किए है। उन्होंने रोशनी, पीने वाले पानी, शौचालय के अलावा अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने आगे कहा कि लिफ्टिंग के उचित प्रबंधों के साथ-साथ आवश्यक बारदाना भी उपलब्ध है। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वे फसलों के अवशेष न जलाएं क्योंकि इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है।

उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों की फसल की साथ-साथ डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए उचित प्रबंध किए है ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस बीच उन्होंने आडती एसोसिएशन और राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा की और उनका फीडबैक लिया एंव उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों के तत्काल समाधान का आश्वासन दिया।