Business Khas

Latest news
वार्ड चमकाने के लिए अशोक मित्तल का बड़ा तोहफा, 37.50 लाख रुपये देने का ऐलान किया ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂ ਬਣ ਰਹੇ ਹਨ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦਾ ਕਾਰਨ, ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਅਸ਼ਵਨੀ ਵਰਗੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਵਪਾਰੀ ਬੈਠੈ ਹੋਏ ਹਨ ਸਰਕਾਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇ: ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ
You are currently viewing ज्‍यादा नहीं तो 6 महीने के लिए ही सीएम बना दें

ज्‍यादा नहीं तो 6 महीने के लिए ही सीएम बना दें

महाराष्‍ट्र में आज तय होने जा रहा है कि बीजेपी की तरफ से कौन मुख्‍यमंत्री बनेगा? वैसे रेस में तो सबसे आगे देवेंद्र फडणवीस को माना जा रहा है लेकिन बीजेपी सरप्राइज देने वाली पार्टी है. बहरहाल सीएम के पद पर बीजेपी की दावेदारी की तस्‍वीर साफ होने के साथ ही 28 नवंबर को दिल्‍ली में हुई बैठक को लेकर भी जानकारी सामने आने लगी है.

23 नवंबर को चुनावी नतीजे आने के बाद 27 नवंबर को एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया था कि वो पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के फैसले का स्‍वागत करेंगे और रास्‍ते में बाधक नहीं होंगे. उन्‍होंने ये कहा था कि 28 नवंबर को दिल्‍ली में बीजेपी आलाकमान के साथ उनकी बैठक होगी और वहां पर सब तय होगा.

लेकिन बीजेपी आलाकमान ने इस पेशकश को ठुकराते हुए कहा कि ऐसा करना सही नहीं होगा और इससे गलत संदेश जाएगा. उनसे ये भी कहा गया कि छह महीने के लिए सीएम बनाने की ऐसी कोई मिसाल नहीं है और प्रशासनिक स्‍तर पर इसका बुरा असर पड़ेगा. उस बैठक में अमित शाह और एकनाथ शिंदे के अलावा, देवेंद्र फडणवीस, प्रफुल्‍ल पटेल और एनसीपी के प्रदेश अध्‍यक्ष सुनील तटकरे मौजूद थे.