Business Khas

Latest news
वार्ड चमकाने के लिए अशोक मित्तल का बड़ा तोहफा, 37.50 लाख रुपये देने का ऐलान किया ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂ ਬਣ ਰਹੇ ਹਨ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦਾ ਕਾਰਨ, ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਅਸ਼ਵਨੀ ਵਰਗੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਵਪਾਰੀ ਬੈਠੈ ਹੋਏ ਹਨ ਸਰਕਾਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇ: ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ

पंजाब सरकार विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने देगी

जालंधर, पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने 120 फुट रोड पर 1.15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक फायर स्टेशन का शिलान्यास किया। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में आग की रोकथाम के लिए सुरक्षा मानकों को बढ़ाना है। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने इस नई सुविधा के महत्व के बारे में बताया और कहा कि इससे आग लगने की घटनाओं पर तुरंत काबू पाने के लिए समय पर पहुंचना संभव होगा।

उन्होंने कहा कि यह फायर स्टेशन जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक तोहफ़ा है साथ ही यह फायर स्टेशन आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगा और आग पर काबू पाने के लिए प्रशिक्षित कर्मी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इससे प्रशासन की क्षमता में और बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि इस फायर स्टेशन पर अग्निशमन वाहन रखे जाएंगे और इसके अगले चार महीने में पूरा होने की संभावना है।उन्होंने कहा कि इससे पहले आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए दूर-दराज से गाड़ियों को आना पड़ता था।

श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के साथ-साथ शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि शहर में सुविधाओं के विस्तार के लिए आवश्यक फंड पहले ही जारी किए जा चुके है। इस मौके पर पवन हंस, हरसिमरन सिंह बंटी, अजय कौल सहित अन्य हस्तियों ने भी सरकार द्वारा लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।