विवियन डीसेना का गेम एक ही एपिसोड में पूरी तरह से बदल चूका है। दोस्तों से विवियन को धोखा मिल चुका है और हर रिश्ता उनके हाथ से रेत की तरह फिसलता जा रहा है। पहले शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) ने विवियन से मुंह मोड़ा और अब नॉमिनेशन टास्क में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने विवियन के सीने में खंजर उतार दिया। अविनाश के लिए विवियन को धोखा देना क्यों जरूरी हो गया था? अब उसके 5 कारण सामने आए हैं।
पिछले हफ्ते करण को शो का हीरो बना दिया गया है। फराह खान से करण की तारीफ करते हुए बिग बॉस को करण वीर मेहरा शो कह दिया। साथ ही सभी घरवालों को उन्हें टारगेट करने के लिए फटकार भी लगाई। ऐसे में अब अपने फायदे के लिए अविनाश का करण से हाथ मिलाना जरूरी था और ये तभी हो सकता है जब वो विवियन को खुद से दूर कर दें। ऐसे में नॉमिनेशन टास्क में विवियन को नॉमिनेट करके उन्होंने करण को दिखा दिया है कि वो अब विवियन के साये में नहीं हैं।
