Business Khas

Latest news
वार्ड चमकाने के लिए अशोक मित्तल का बड़ा तोहफा, 37.50 लाख रुपये देने का ऐलान किया ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂ ਬਣ ਰਹੇ ਹਨ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦਾ ਕਾਰਨ, ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਅਸ਼ਵਨੀ ਵਰਗੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਵਪਾਰੀ ਬੈਠੈ ਹੋਏ ਹਨ ਸਰਕਾਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇ: ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ
You are currently viewing सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में, TECHM-Airtel टॉप गेनर, TITAN टॉप लूजर

सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में, TECHM-Airtel टॉप गेनर, TITAN टॉप लूजर

बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार में आज हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट लेकिन हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. आज निफ्टी (Nifty) हल्की तेजी के साथ 24650 के करीब ट्रेड कर रहा है. वहीं सेंसेक्स (Sensex) में आज 70 अंकों से ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है. आज निफ्टी पर बैंक, आईटी, मेटल, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. जबकि आटो, फाइनेंशियल इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं.

फिलहाल आज के कारोबार में सेंसेक्स में 72 अंकों की मजबूती देखने को मिल रही है और यह 81,598 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. जबकि निफ्टी में 6 अंकों की तेजी दिख रही है और यह 24648 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. आज के टॉप गेनर्स में TECHM, BHARTIARTL, TCS, INFY, M&M शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर्स में TITAN, TATAMOTORS, ASIANPAINT, BAJFINANCE, BAJAJFINSV शामिल हैं.घरेलू शेयर बाजार के लिए आज ग्‍लोबल संकेत बेहतर नजर आ रहे हैं. आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में खरीदारी देखने को मिल रही है. वहीं इसके पहले बुधवार को अमेरिकी बाजार मिले जुले बंद हुए थे.