Business Khas

Latest news
ਬੂਥ ਲੈਵਲ ਅਫ਼ਸਰ ਹੁਣ 3 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਘਰ-ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਭਰਨਗੇ ਗਣਨਾ ਫਾਰਮ  ₹257.32 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਜਲੰਧਰ-ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰਾਜਮਾਰਗ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਰਸਤਾ ਸਾਫ਼ ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों
You are currently viewing निगम चुनाव जीतने के बाद भाजपा शहर में विकास का नया अध्याय करेगी शुरू : सुशील शर्मा

निगम चुनाव जीतने के बाद भाजपा शहर में विकास का नया अध्याय करेगी शुरू : सुशील शर्मा

जालंधर, (संजय शर्मा)-भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर कोर कमेटी की निगम चुनाव को लेकर अहम बैठक सेंट्रल हल्के में पूर्व मंत्री श्री मनोरंजन कालिया के निवास स्थान पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस अवसर पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष सुशील शर्मा,पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,पूर्व सांसद सुशील रिंकु,पूर्व सीपीएस केडी भंडारी,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,जिला महामंत्री राजेश कपूर और अशोक सरीन हिक्की आदि उपस्थित हुए।इसमें सभी ने एकजुटता के साथ फैंसला लिया कि निगम चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियां करने वाले भाजपा नेताओं पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।उन्होंने कहा कि पार्टी के उम्मीदीवार विरुद्ध किसी भी वार्ड में अगर कोई भी कार्यकर्ता या नेता विरोध करता पाया गया उसे तत्काल प्रभाव से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि निगम चुनावों में कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से पार्टी रिकॉर्ड तोड जीत अर्जित करेगी। उन्होंने कहा कि आज पूरे राष्ट्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे है,इसी तरह जालंधर में निगम चुनाव जीत कर पार्टी शहर में विकास का नया अध्याय शुरू करेगी।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सच्ची निष्ठा और संकल्प ही पार्टी को चुनावों में बड़ी बढ़त की और लेकर जायेगा।