Business Khas

You are currently viewing हनी सिंह ने सलमान खान के इस गाने के लिए 30 मिनट में बनाया था रैप

हनी सिंह ने सलमान खान के इस गाने के लिए 30 मिनट में बनाया था रैप

सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने अभी तक अपने करियर में कई फिल्म स्टार्स और सिलेब्रिटीज के गानों में रैप किया है। सोनाक्षी से लेकर शाहरुख खान तक के साथ वह काम कर चुके हैं। हनी सिंह ने सलमान खान के लिए भी रैप किया था। उन्होंने एक्टर की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के गाने   में रैप किया था। हनी सिंह ने अपनी हाल ही रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री में बताया कि सलमान ने कैसे उन्हें इस गाने के लिए अप्रोच किया, और इस बात पर जोर दिया कि वह भी म्यूजिक वीडियो में नजर आएं।

हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 20 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है और चर्चा में हैं।  हनी सिंह ने इसमें पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं।डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह कहते नजर आ रहे हैं, ‘सलमान खान ने मुझे यह गाना भेजा है। यह गाना बन चुका है और वह चाहते हैं कि मैं इसमें रैप करूं। वह अगले दो दिनों में गाने की शूटिंग कर रहे हैं।