Business Khas

Latest news
इंटरनेट की दुनिया में किसी पर मत करें भरोसा ਕੇਂਦਰੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਗ਼ਲਤ ਨੀਤੀਆਂ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਕਰਕੇ ਆਟੋ ਸੇਲ ਪਰਚੇਸ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨੀਟ ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਵਿਵਾਦ ਤੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਾਂ 'ਤੇ PM ਮੋਦੀ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਦਿੱਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੇ ਹੱਕ 'ਚ ਡਟੇ ਦਿਲਜੀਤ ਦੁਸਾਂਝ ਗੜ੍ਹਾ ਦਾ ਕਬੀਰ ਪਾਰਕ ਬਣਿਆ ਬਦਹਾਲੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ, ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਸੁਧਾਰ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ डीजीपी अनुराग धनखड़, एक साल पहले संभाला था पद, मचा हड़कंप ਸੰਸਦ ਦਾ ਮਾਨਸੂਨ ਸੈਸ਼ਨ ਦੀ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂਆਤ; PM ਮੋਦੀ ਦੀ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਬਰਗਾੜੀ ਬੇਅਦਬੀ ਤੇ ਬਹਿਬਲਕਲਾਂ ਗੋਲੀਕਾਂਡ ਮਾਮਲੇ 'ਚ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਤਲਬ ਕੇਐੱਮਵੀ ਦੀ ਐੱਨਸੀਸੀ ਕੈਡੇਟ ਨੇ ਇੰਟਰ ਗਰੁੱਪ ਸਪੋਰਟਸ ਸ਼ੂਟਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਗਮਾ ਕੁੜੀ ਨੇ ਰੀ-ਨੀਟ ਯੂਜੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਵਿੱਚ ਏਆਈਆਰ-1 ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਦਾ ਦਾਅਵਾ
You are currently viewing एक्ट्रेस को कोरियोग्राफर ने लगाई थी डांट, ऑटो में रोते हुए पहुंची थीं घर

एक्ट्रेस को कोरियोग्राफर ने लगाई थी डांट, ऑटो में रोते हुए पहुंची थीं घर

फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाना हर किसी के लिए आसान काम नहीं है. यहां तक पहुंचने के लिए बहुत कुछ सहना पड़ता है और लोगों की बातें भी सुननी पड़ती हैं. लेकिन जब एक बार आप किसी मुकाम को हासिल कर लेते हैं तो फिर ऐसी बातें करने की किसी की हिम्मत नहीं होती है. कृति सेनन ने भी अपने करियर के शुरुआती दौर में कुछ ऐसा ही झेला था. एक्ट्रेस ने खुद बताया था कि एक वक्त था, जब एक कोरियोग्राफर ने सबके सामने उनको जमकर डांट लगाई थी और वो रोते हुए घर गई थीं.

हीरोपंती’ फिल्म से साल 2014 में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों के जरिए फैन्स के दिलों में अपनी जगह बनाई है. लेकिन उनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी था जब एक्ट्रेस से पहले रैम्प वॉक में ही गलती हो गई थी. इसके लिए उनको खूब डांट पड़ी थी. इसकी वजह से उनके आंसू नहीं रुक रहे थे.कृति सेनन ने ब्रूट इंडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था.

कृति ने बताया था, “जब मैंने अपना पहला रैंप वॉक किया था तो मुझे याद है कि मुझसे कोरियोग्राफी में कहीं पर गड़बड़ हो गई थी. कोरियोग्राफर इस बात से मुझसे बहुत नाराज हो गई थीं. वो शो के आखिरी में आईं और वहां पर करीब 20 मॉडल्स खड़ी थीं. उन्होंने सबके सामने मुझपर चिल्लाना शुरू कर दिया. मेरे साथ ये दिक्कत है कि जब भी कोई मुझे डांटता है तो मैं रोना शुरू कर देती हूं. यहां भी यही हुआ.”