Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing रोहित शर्मा को सपोर्ट में की पोस्ट शेयर विद्या बालन हुई जमकर ट्रोल

रोहित शर्मा को सपोर्ट में की पोस्ट शेयर विद्या बालन हुई जमकर ट्रोल

नई द‍िल्‍ली, इन दिनों क्रिकेट मैच काफी ज्यादा चर्चा में है. वहीं उससे ज्यादा जो सुर्खियों में हैं वो हैं इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन रोहित शर्मा. हाल ही में उन्होंने ने सिडनी टेस्ट मैच में खुद को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर लिया है. जिसके बाद हर तरफ इसी बात की चर्चा हैं कि रोहित ने खुद ब्रेक लेने का फैसला किया है या फिर गौतम गंभीर ने उन्हें ड्रॉप किया है. जिसके बाद विद्या बालन काफी ज्यादा ट्रोल हो रही है. लोग उनसे तरह-तरह के सवाल-जवाब कर रहे हैं.

दरअसल, एक्ट्रेस विद्या बालन ने हाल ही में रोहित शर्मा को लेकर एक पोस्ट किया है. जिस वजह से वो काफी ज्यादा ट्रोल हो रही है. उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के दौरान सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें टेस्ट से बाहर होने के लिए इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की, लेकिन उनके पोस्ट के बाद वो काफी ज्यादा ट्रोल हो गईं हैं.

उन्होंने लिखा था कि- रोहित शर्मा, क्या सुपरस्टार हैं!! थोड़ा रुक कर ब्रेक लेने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है… आपको और ताकत मिले… सम्मान!! @ImRo45. इस कमेंट को करना उनके लिए मुसीबत बन गया क्योंकि एक यूजर ने कमेंट किया कि पहले आप रोहित को इंस्टाग्राम पर फॉलो करें मैम. फिर उनका समर्थन करें.