बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने एक तस्वीर शेयर की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई. तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने बताया है कि उन्हें पिछले दिनों डेंगू हो गया था, लेकिन अब वो बेहतर महसूस कर रहे हैं. डेंगू के बुखार से ठीक होने के बाद टाइगर श्रॉफ ने अपनी तस्वीर फैंस के साथ शेयर करते हुए सबको इसके बारे में जानकारी दी है.
टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा, ‘डेंगू फीवर से रिकवर करने के बाद आज ये तस्वीर ली है.’ डेंगू से ठीक हो जाने के बाद एक्टर ने पहली तस्वीर ली और फैंस के साथ शेयर की है.
टाइगर श्रॉफ के इस पोस्ट पर एक्टर सुधांशु पांडे ने कमेंट किया कि डेंगू के बाद ऐसा प्रभाव कमाल का है. वहीं टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया. उन्होंने बेटे की हालत देखने के बाद रोने वाली इमोजी कमेंट की. ज्यादातर फैंस ने टाइगर के इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में गेट वेल सून लिखा है.
