Business Khas

Latest news
ਪੰਜਾਬ ਦੇ 5 ਵੱਡੇ ਮੰਦਿਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ‘ਚ 6 ਜੂਨ ਤੋਂ ਭਾਰਤ-ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਟੈਸਟ ਮੈਚ भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी पर क्यों लगाई जा रहीं अटकलें ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪੁਲੀ ਅਲੀ ਮਹੱਲਾ ਵਿਖੇ ਅਰਦਾਸ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਵੋਟਰ ਮੈਪਿੰਗ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬੂਥਾਂ ’ਤੇ 7 ਜੂਨ ਨੂੰ ਲੱਗਣਗੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ’ਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਵਰਕ ਰੈਡੀਨੈਂਸ ਟੈਸਟ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਂਟ ਦੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ
You are currently viewing मृणाल ने पाकिस्तान की हानिया आमिर के फेक अकाउंट को रिप्लाई दिया

मृणाल ने पाकिस्तान की हानिया आमिर के फेक अकाउंट को रिप्लाई दिया

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपने काम से सभी का दिल जीत रही हैं. बॉलीवुड के साथ-साथ मृणाल साउथ की भी बड़ी-बड़ी फिल्मों में नजर आती रहती हैं. मृणाल ठाकुर इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं.

इसकी वजह हैं उनका एक पोस्ट, जहां उन्होंने पाकिस्तान की हानिया आमिर के एक फैन पेज को असली समझकर उस पर रिप्लाई करते हुए उन्हें शुक्रिया तक कह दिया. वहीं सोशल मीडिया यूजर्स अपने कमेंट के जरिए उन्हें अपनी गलती सुधारने की सलाह देते नजर आए.पूरे मामले की अगर बात करें तो मृणाल ठाकुर ने अपने एक्स हैंडल पर हनिया आमिर के फैन अकाउंट पैज को रिप्लाई किया है.

लेकिन जिस तरह से उन्होंने शुक्रिया कहा है, उसे देखने के बाद यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृणाल उस अकाउंट को हानिया आमिर का असली अकाउंट समझ रही हैं. वहीं असल में वो एक फैन पेज अकाउंट है. फैन अकाउंट ने मृणाल की तारीफ करते हुए लिखा, “मैं इमोशनल हो सकती हूं, लेकिन मेरे लिए मृणाल ठाकुर इस जनरेशन के बेस्ट एक्ट्रेस हैं. वो शानदार हैं. मैंने इंडिया में उनकी तरह वर्सटाइल एक्ट्रेस नहीं देखी है.