Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing सेंसेक्स 262 अंक उछला, इन शेयरों में तेजी

सेंसेक्स 262 अंक उछला, इन शेयरों में तेजी

सोमवार को शेयर बाजार की दमदार शुरुआत हुई है। बीएसई सेंसेक्स 262.79 अंक उछलकर 76,882.12 अंक पर खुला है। वहीं एनएसई निफ्टी 53.15 अंकों की तेजी के साथ 23,256.35 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में शामिल तेजी वाले शेयरों पर नजर डालें कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, महिंद्रा आदि में बड़ा उछाल है। वहीं जोमैटो, एचसीएलटेक, टेक महिंद्रा, मारुति के शेयरों में कमजोरी है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार की आगे की चाल डोनाल्ड ट्रंप के राष्टपति बनने के बाद उनके द्वारा जारी स्टेटमेंट पर निर्भर करेगा। विदेशी और घरेलू निवेशक इसलिए सर्तक रुख अपना रहे हैं।

वैश्विक बाजारों में कमजोरी और प्रमुख कंपनियों में बिकवाली होने से शुक्रवार 423 अंक के नुकसान में जबकि निफ्टी में 108 अंक की गिरावट में बंद हुआ था। मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों, बैंकों और वित्तीय शेयरों में बिकवाली के दबाव के अलावा विदेशी कोषों की निकासी का सिलसिला जारी रहने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी निवेशकों की धारणा को कमजोर किया। इससे बाजार में गिरावट आई थी।

पिछले हफ्ते सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से 1.71 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई थी। सबसे ज्यादा नुकसान सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनियों इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 759.58 अंक गिर गया था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 228.3 अंक टूटकर बंद हुआ था।