Business Khas

Latest news
ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकें शुरू इंटरनेट की दुनिया में किसी पर मत करें भरोसा ਕੇਂਦਰੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਗ਼ਲਤ ਨੀਤੀਆਂ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਕਰਕੇ ਆਟੋ ਸੇਲ ਪਰਚੇਸ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨੀਟ ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਵਿਵਾਦ ਤੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਾਂ 'ਤੇ PM ਮੋਦੀ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਦਿੱਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੇ ਹੱਕ 'ਚ ਡਟੇ ਦਿਲਜੀਤ ਦੁਸਾਂਝ ਗੜ੍ਹਾ ਦਾ ਕਬੀਰ ਪਾਰਕ ਬਣਿਆ ਬਦਹਾਲੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ, ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਸੁਧਾਰ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ डीजीपी अनुराग धनखड़, एक साल पहले संभाला था पद, मचा हड़कंप ਸੰਸਦ ਦਾ ਮਾਨਸੂਨ ਸੈਸ਼ਨ ਦੀ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂਆਤ; PM ਮੋਦੀ ਦੀ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਬਰਗਾੜੀ ਬੇਅਦਬੀ ਤੇ ਬਹਿਬਲਕਲਾਂ ਗੋਲੀਕਾਂਡ ਮਾਮਲੇ 'ਚ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਤਲਬ ਕੇਐੱਮਵੀ ਦੀ ਐੱਨਸੀਸੀ ਕੈਡੇਟ ਨੇ ਇੰਟਰ ਗਰੁੱਪ ਸਪੋਰਟਸ ਸ਼ੂਟਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਗਮਾ
You are currently viewing नोरा फतेही की मौत की उड़ी अफवाह

नोरा फतेही की मौत की उड़ी अफवाह

मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। एक अफवाह फैल रही है कि उनकी मौत हो गई है। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला गहरी खाई के ऊपर रोप क्रॉसिंग करती दिख रही है, लेकिन वो अचानक नीचे गिर जाती है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये नोरा फतेही हैं। पर ये खबर झूठ, गलत है और पूरी तरह से फर्जी है।

एक इंस्टाग्राम यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया और दावा किया कि बॉलीवुड से बुरी खबर सामने आ रही है, नोरा फतेही की मौत हो गई है. इस वायरल वीडियो में एक महिला माउंटेन स्पोर्ट्स एक्टिविटी जिप लाइन करती दिख रही है। अचानक जिप लाइन टूट जाती है और वो गहरी खाई में गिर जाती है। इस वीडियो में महिला का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है।

ये वीडियो देख नोरा फतेही के फैंस तुरंत समझ गए कि ये फर्जी है। इसीलिए पोस्ट पर ही अपना रिएक्शन देने लगे। एक ने लिखा, ‘नोरा को पता है कि वो मर गई है?’ दूसरे ने कॉमेंट किया, ‘क्यों? अफवाह क्यों फैला रहे हो।’ कुछ लोग कह रहे हैं कि इस तरह की गलत अफवाह फैलाने के लिए रिपोर्ट करो।