Business Khas

Latest news
ਪੰਜਾਬ ਦੇ 5 ਵੱਡੇ ਮੰਦਿਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ‘ਚ 6 ਜੂਨ ਤੋਂ ਭਾਰਤ-ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਟੈਸਟ ਮੈਚ भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी पर क्यों लगाई जा रहीं अटकलें ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪੁਲੀ ਅਲੀ ਮਹੱਲਾ ਵਿਖੇ ਅਰਦਾਸ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਵੋਟਰ ਮੈਪਿੰਗ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬੂਥਾਂ ’ਤੇ 7 ਜੂਨ ਨੂੰ ਲੱਗਣਗੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ’ਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਵਰਕ ਰੈਡੀਨੈਂਸ ਟੈਸਟ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਂਟ ਦੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ
You are currently viewing बाल बन गए एक्ट्रेस के लिए मुसीबत, कीर्ति कुल्हारी

बाल बन गए एक्ट्रेस के लिए मुसीबत, कीर्ति कुल्हारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने जब अपने बाल कटाए तो वह काफी प्यारी दिख रही थीं। उनके कुछ फैन्स शॉक्ड भी थे और कीर्ति को कई तरह के कमेंट्स भी मिल रहे थे। कुछ उनसे प्रेरणा ले रहे थे तो कुछ को लग रहा था कि वह लेस्बियन हैं और जल्द ही इस बात का खुलासा कर देंगी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने उस वक्त को याद करके बताया है कि लोगों का रिएक्शन कैसा था और उन्होंने बाल छोटे क्यों करवा लिए थे।

कीर्ति कुल्हारी से बॉलीवुड बबल ने जब बाल कटाने के बारे में पूछा गया तो बोलीं, यार मुझे सब चीज इतनी डिटेल में याद नहीं। मुझे सिर्फ फीलिंग याद है। मुझे इतना याद है कि जब मैंने अपने बाल कटवाए तो मुझे लोगों के डीएम और मैसेज आने लगे थे.

कीर्ति ने बताया कि उन्होंने हिसाब बराबर फिल्म की शूटिंग खत्म की थी। उनके बालों में काफी कलर और ट्रीटमेंट हआ था। इस वजह से उन्होंने बाल कटवा लिए थे। यह अचानक लिया गया फैसला था। कीर्ति बताती हैं कि बाल कटवाने के बाद लोगों को लग रहा था कि वह जल्द ही बताएंगी कि वह लेस्बियन हैं। कीर्ति बोलीं, बालों के साथ कंडीशनिंग जुड़ी है कि मेरे बाल लंबे हैं तो मैं लेस्बियन नहीं हूं। जैसे ही मैंने बाल कटवाए लोग सोचने लगे कि मैं होमोसेक्शुअल हूं। मुझे हैरानी हुई कि लोग अपनी कंडीशनिंग के लेंस से आपको कैसे देखते हैं।