Business Khas

Latest news
ਕੁੰਗਫੂ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲਾਂ ਗਰਭਵਤੀ ਸੀ ਜ਼ਿੰਦਾ ਸਾੜੀ ਗਈ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ; ਪਹਿਲਾਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਦੁੱਧ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਬੋਰਡਿੰਗ ਪਾਸ ਤੱਕ, 1 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਬਦਲ ਰਹੇ ਹਨ ਇਹ 5 ਨਿਯਮ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਟੀ ਵਿਦਆਰਥੀ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚ ਸੱਥ ਸੰਸਥਾਂ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜਿਤਾਓ ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ‘ਤੇ ਸਸਪੈਂਸ ਖ਼ਤਮ ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਨਾਬਾਲਗ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਦੇ ਕੇ ਕੀਤਾ ਜਬਰ-ਜ਼ਨਾਹ 50 KM ਪ੍ਰਤੀ ਘੰਟਾ ਦੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਤੂਫਾਨ, ਚਾਰ ਦਿਨ ਲਗਾਤਾਰ ਮੀਂਹ ਭਾਈ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਐਮ ਪੀ ਦੀ ਸਿਹਤ ਵਿਗੜੀ ਸਿੱਖ਼ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਹਾਲ ਚਾਲ ਪਤਾ ਕਰਨ ਪੁਹੰਚੇ US Open ਦੇ ਸੈਮੀਫਾਈਨਲ ‘ਚ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਦੀ ਜੋੜੀ ਦਾ ਧਮਾਲ ਵੰਦੇ ਮਾਤਰਮ ਨੂੰ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਚਿੰਤਾ, ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੌਂਪਿਆਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ
You are currently viewing 7 लोगों को भेजा 2.83 करोड़ का डिमांड नोटिस,

7 लोगों को भेजा 2.83 करोड़ का डिमांड नोटिस,

नई दिल्ली , फेमस होने की होड़ में लोग अक्सर गलत टिप्स और ज्ञान शेयर बाजार को लेकर दे देते हैं जिसका परिणाम काफी बुरा होता है. ऐसे ही 7 लोगों पर जो शेयर बाजार को लेकर गलत जानकारी दे रहे थे उनपर सेबी का डंडा चला है.

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने पिछले साल 7 लोगों पर करीब 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था. काफी समय बीत जाने के बाद भी इसका भुगतान नहीं करने पर सेबी ने इन्ही 7 लोगों को डिमांड नोटिस भेजा है. जानकारी के मुताबिक, सेबी ने एक टीवी चैनल पर शेयर बाजार शो चलाने वाले प्रदीप बैजनाथ पांड्या समेत सात लोगों को पिछले साल जून में धोखाधड़ीपूर्ण व्यापारिक गतिविधियों के संबंध में लगाए गए जुर्माने का भुगतान नहीं करने पर 2.83 करोड़ रुपये का मांग नोटिस भेजा है.

पांड्या के अलावा तोशी ट्रेड, महान इन्वेस्टमेंट, मनीष वासनजी फुरिया (एचयूएफ), मनीष वासनजी फुरिया, अल्पा अल्पेश फुरिया, अल्पेश वासनजी फुरिया (एचयूएफ) और अल्पेश वासनजी फुरिया को भी जुर्माना भरने का नोटिस भेजा गया था. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की तरफ से पिछले वर्ष जून में लगाए गए जुर्माने को अदा करने में नाकाम रहने पर इन इकाइयों को डिमांड नोटिस भेजा गया है.

सेबी ने चेतावनी दी है कि अगर पांड्या और बाकी 7 फाइनेंशियल संस्थाओं ने 7 फरवरी को जारी नोटिस के बाद 15 दिनों के अंदर जुर्माना नहीं भरा तो उनके बैंक एकाउंट्स समेत उनकी प्रॉपर्टीज कुर्क कर ली जाएंगी. सेबी ने अलग-अलग डिमांड नोटिसों में 15 दिनों के अंदर ब्याज और वसूली लागत सहित 2.83 करोड़ रुपये भरने को कहा है.बता दें, शेयर बाजार को लेकर गलत जानकारी किसी भी माध्यम से देना अपराध है. अगर कोई ऐसा करता है तो सेबी उसपर एक्शन ले सकता है.