Business Khas

You are currently viewing नरगिस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड टोनी बेग से शादी की

नरगिस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड टोनी बेग से शादी की

नरगिस फाखरी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अचानक सुर्खियों में आ गई हैं. कहा जा रहा है कि उन्होंने गुपचुप शादी रचा ली है. उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड टोनी बेग से शादी की है. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस नरगिस फाखरी को मुबारकबाद दे रहे हैं.

ईटाइम्स की एक खबर में बताया गया कि दोनों ने लॉस एंजेलिस में शादी की है. एक प्राइवेट फंक्शन रखा गया था, जिसमें सिर्फ घरवाले और करीबी दोस्त शामिल हुए. उन सबकी मौजूदगी में नरगिस और टोनी ने शादी की. हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.

ये भी बताया गया कि नगरिस और टोनी इन दिनों हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड गए हुए हैं. दोनों साल 2022 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. लगभग तीन सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला लिया. अब दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो चुके हैं.