Business Khas

Latest news
ਅਸ਼ਵਨੀ ਵਰਗੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਵਪਾਰੀ ਬੈਠੈ ਹੋਏ ਹਨ ਸਰਕਾਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇ: ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ
You are currently viewing Anand Mahindra ने वीडियो शेयर कर कह दी दिल की बात

Anand Mahindra ने वीडियो शेयर कर कह दी दिल की बात

लेकिन कुछ इंडियन बिजनेसमैन ऐसे भी हैं जो अपने दिलचस्प और मोटिवेशनल पोस्ट्स के लिए जाने जाते हैं. महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा उनमें से ही एक हैं. उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर ‘ब्रिटेन गॉट टैलेंट’ की एक वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसके साथ एक खास बात लिखकर उन्होंने इसे अपना ‘मंडे मोटिवेशन’ बताया है.दरअसल, हुनरबाजों से जुड़े चर्चित शो ‘ब्रिटेन गॉट टैलेंट’ में पहुंची एक भारतीय मूल की बच्ची ने इंडिया का नाम रोशन किया है. वायरल हो रहे वीडियो में दिख रही महज 8 साल की इस बच्ची का नाम बिनीता छेत्री है, जो असम की रहने वाली है. बच्ची ने शो में अपनी गजब की डांसिंग स्किल से पैनल में बैठे सभी जजों को चौंका दिया.

महिंद्रा ने एक्स पर लिखा, फौलादी इरादों वाली इस बच्ची की उम्र केवल 8 साल है. यह बच्ची अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पूरी तरह फोकस्ड है, क्योंकि शरीर पर उसका पूरी तरह कंट्रोल है. वर्ल्ड क्लास परफॉर्म इस बच्ची का सपना ‘पिंक प्रिंसेस हाउस’ खरीदना है. ये मेरे लिए मंडे मोटिवेशन है. पोस्ट को अब तक ढाई लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि लाइक्स और कमेंट्स की बौछार हो गई है.

एक यूजर ने कमेंट किया, ये बच्ची वाकई में अद्भुत है. क्या गजब का हुनर है. दूसरे यूजर ने कहा, बच्ची ने कमाल की परफॉर्मेंस दी. मेरे तो रोंगटे खड़े हो गए. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये तो छोटा पैकेट बड़ा धमाका है सर जी. एक और यूजर का कहना है, दिमाग हिला देने वाला परफॉर्मेंस.